राहुल महेश्वरी बने तरनतारन जिला भाजपा प्रभारी

युवा नेता राहुल महेश्वरी को तरनतारन जिला भाजपा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 07:10 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 06:04 AM (IST)
राहुल महेश्वरी बने तरनतारन जिला भाजपा प्रभारी
राहुल महेश्वरी बने तरनतारन जिला भाजपा प्रभारी

संवाद सहयोगी, तरनतारन: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने युवा नेता राहुल महेश्वरी को तरनतारन जिला भाजपा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। 2006 से पार्टी से जुड़े राहुल भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही पंजाब भाजपा के खजांची के अलावा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी के तौर पर पार्टी को सेवाएं देते रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर भाजपा जिला अध्यक्ष सरबजीत कौर बाठ, सोशल मीडिया इंचार्ज अमरजीत झब्बाल, शिव कुमार सोनी, परमजीत गिल, यादविंदर झब्बाल, गुरप्रीत हीरा ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी