लोग जगाओ, लुटेरे भगाओ के तहत मार्च निकाला

भारतीय इंकलाबी मा‌र्क्सवादी पार्टी (आरएमपीआइ) ने लोग जगाओ, लुटेरे भगाओ मिशन के तहत जत्था मार्च निकाला। इसके बाद कान्फ्रेंस की गई। जिसकी अध्यक्षता दारा सिंह मुंडा पिंड, कर्म सिंह फतेहाबाद, मनजीत सिंह बग्गू, बलदेव सिंह भैल ने की। इस मौके केंद्र कमेटी मेंबर कामरेड गुरनाम सिंह दाऊद, कुलवंत सिंह संधू, प्रगट सिंह ने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार की लोक विरोधी नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व अनपढ़ता बढ़ती जा रही है और हर दिन किसान खुदकशी करने के लिए मजबूर है। न

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 11:49 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 11:49 PM (IST)
लोग जगाओ, लुटेरे भगाओ के तहत मार्च निकाला
लोग जगाओ, लुटेरे भगाओ के तहत मार्च निकाला

जागरण संवाददाता, तरनतारन : भारतीय इंकलाबी मा‌र्क्सवादी पार्टी (आरएमपीआइ) ने लोग जगाओ, लुटेरे भगाओ मिशन के तहत जत्था मार्च निकाला। इसके बाद कान्फ्रेंस की गई। जिसकी अध्यक्षता दारा सिंह मुंडा पिंड, कर्म सिंह फतेहाबाद, मनजीत सिंह बग्गू, बलदेव सिंह भैल ने की। इस मौके केंद्र कमेटी मेंबर कामरेड गुरनाम सिंह दाऊद, कुलवंत सिंह संधू, प्रगट सिंह ने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार की लोक विरोधी नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व अनपढ़ता बढ़ती जा रही है और हर दिन किसान खुदकशी करने के लिए मजबूर है। नेताओं ने कहा कि 10 दिसंबर को महा रैली के लिए लोगों को लामबंद किया जाएगा। मौके पर मुख्तयार सिंह मल्ला, जसपाल सिंह ढिल्लों, सुलखन सिंह तुड़, बलदेव सिंह पंडोरी, चमन लाल दराजके, सरबजीत सिंह भरोवाल, जसबीर सिंह वैरोवाल, रेशम सिंह फैलोके, जोगिंदर सिंह खडूर साहिब आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी