विश्व हैपेटाइटस दिवस पर पोस्टर रिलीज

हैपेटाइटस मुक्त भविष्य थीम को समर्पित विश्व हैपेटाइटस दिवस मनाया गया। सिविल सर्जन अनूप कुमार ने पोस्टर रिलीज कर हैपेटाइटस के बारे में जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2020 04:37 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2020 04:37 PM (IST)
विश्व हैपेटाइटस दिवस पर पोस्टर रिलीज
विश्व हैपेटाइटस दिवस पर पोस्टर रिलीज

संस, तरनतारन: हैपेटाइटस मुक्त भविष्य थीम को समर्पित विश्व हैपेटाइटस दिवस मनाया गया। सिविल सर्जन अनूप कुमार ने पोस्टर रिलीज कर हैपेटाइटस के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हैपेटाइटस ए और बी की वैकसीन मौजूद है। हैपेटाइटस सीडी और ई का इलाज दवाइयों से किया जा सकता है। हैपेटाइटस सी 12 से 24 सप्ताह में ठीक होता है। इसका टेस्ट और इलाज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होता है। जिला एपीडीमोलोजिस्ट डॉ. कंवलजीत सिंह ने बताया कि मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों के साथ-साथ हैपेटाइटस बारे जानकारी होना जरूरी है। हैपेटाइटससी होने के मुख्य कारण असुरक्षित, टीकाकरण, सूईयों व सरिंजों का साझा प्रयोग, निजी प्रयोग की वस्तुओं, संक्रमित सूईयों का साझा प्रयोग, असुरक्षित जिनसी गतिविधियों, संक्रमित रक्त आदि है। इस मौके सहायक सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार, डॉ. स्वर्णजीत धवन, एसएमओ डॉ. रोहित महिता व डॉ. सुखबीर सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी