अवैध शराब का धंधा करने वाले गिरफ्तार

जासं तरनतारन थाना सरहाली पुलिस ने गांव शेरों निवासी हरनेक सिंह को 6750 एमएल गांव भग्गूप

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 11:30 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 11:30 PM (IST)
अवैध शराब का धंधा करने वाले गिरफ्तार
अवैध शराब का धंधा करने वाले गिरफ्तार

जासं, तरनतारन : थाना सरहाली पुलिस ने गांव शेरों निवासी हरनेक सिंह को 6750 एमएल, गांव भग्गूपुर निवासी बलदेव सिंह को 6939 एमएल, गांव संगवा निवासी गुरदेव सिंह को 800 किलो लाहन, गांव भूरा कोहना निवासी गुरदित्त सिंह को 6750 एमएल, गांव नौशहरा ढाला निवासी जगजीत सिंह को 10,500 एमएल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया। पट्टी निवासी गुरनाम सिंह को 6750 एमएल, मुरादपुरा निवासी गुरमीत सिंह को 15 हजार एमएल अवैध शराब सहित दबोचा गया। खालड़ा पुलिस ने गांव माड़ीमेघा निवासी निर्मल सिंह को 150 किलो लाहन, तारा सिंह को 15 किलो लाहन, शीरा सिंह को 50 किलो लाहन, साहिब सिंह को 6930 एमएल अवैध शराब, गोइंदवाल निवासी हरजीत सिंह बब्बा को 15 हजार एमएल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना झब्बाल पुलिस ने लवदीप सिंह निवासी गांव मंझूपुर को 120 लीटर लाहन सहित गिरफ्तार किया।

43 ग्राम हेरोइन सहित तीन दबोचे : स्टाफ पट्टी की पुलिस ने एएसआइ चरणजीत सिंह की अगुआई में बलविदर सिंह उर्फ बिल्ला निवासी गांव बलेर को दस ग्राम हेरोइन सहित दबोचा। इसी प्रकार गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव तुड़ को 18 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। जबकि एएसआइ लखविदर सिंह ने सतनाम सिंह उर्फ सत्तू नामक युवक को 23 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया। तीनों आरोपितों विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

शटर तोड़कर तांबे की तार चोरी की : कस्बे के मेन बाजार में मैकेनिक बलदेव सिंह की दुकान का शटर तोड़कर तांबे की 50 किलो तार चोरी कर ली गई। एएसआइ गुरमुख सिंह ने बताया कि बलदेव सिंह मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम करता है। बुधवार की रात को अज्ञात लोगों ने दुकान का शटर तोड़ा और बोरी में पड़े तांबे की 50 किलो तार चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

ट्रांसफार्मर का तेल चुराया : गांव चंबा के पास सिगल पोल ट्रांसफार्मर का तेल चोरी कर लिया गया। पावरकाम के एसडीओ नीरज कुमार ने बताया कि गांव रुड़ेवाला फीडर से संबंधित सिगल पोल ट्रांसफार्मर का अज्ञात लोगों ने तेल चोरी कर लिया। एएसआइ हरवंत सिंह ने मौके पर जाकर अज्ञात लोगों विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी