छेड़छाड़ से रोका तो चलाई थी गोलियां

सोमवार को गुरु नानक देव कॉलेज पट्टी में घुसकर गोलियां चलाने और गुंडागर्दी करने के मामले पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल सभी आरोपित गिरफ्त से बाहर है। उधर पट्टी के विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने कॉलेज में पहुंच कर हालात का जायजा लिया और पुलिस को आदेश दिया कि सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 05:16 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 05:16 PM (IST)
छेड़छाड़ से रोका तो चलाई थी गोलियां
छेड़छाड़ से रोका तो चलाई थी गोलियां

जागरण संवाददाता, पट्टी (तरनतारन) : सोमवार को गुरु नानक देव कॉलेज पट्टी में घुसकर गोलियां चलाने और गुंडागर्दी करने के मामले पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल सभी आरोपित गिरफ्त से बाहर है। उधर पट्टी के विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने कॉलेज में पहुंच कर हालात का जायजा लिया और पुलिस को आदेश दिया कि सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं पुलिस को दिए बयान में विक्रमजीत शर्मा पुत्र दर्शन कुमार वासी वार्ड नंबर 9 पट्टी ने बताया किया कि 2010 में वह कॉलेज का प्रधान रह चुका है। उक्त कॉलेज में कुछ लोग दाखिल होकर लड़कियों से छेड़छाड़ करते थे। जिसके बारे में कॉलेज प्रिंसिपल रजिंदर मरवाहा ने मेरे साथ बात की। जब हाल जानने के लिए कॉलेज पहुंचा तो हथियारबंद लोगों ने कॉलेज के भीतर दाखिल होकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। कॉलेज के गेट पर तैनात कर्मचारी विजय कुमार ने भाग कर जान बचाई। आरोपितों ने रिवाल्वरों और 315 बोर की राइफिल से गोलियां चलाते हुए कई युवकों पर लाट्ठियां भी बरसाई। इस दौरान सरबजीत सिंह, कृष्ण कुमार, धरमिंदर कुमार को गोलियां लगी। जबकि एक अन्य युवक लाट्ठियों से घायल हो गया। विक्रमजीत शर्मा के बयानों पर पट्टी की पुलिस ने मनजीत मन्ना, दिलजान जानू, अनमोल मौला, मस्तान सिंह और कोकन पट्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मंगलवार को पट्टी के विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने कॉलेज का दौरा किया और पुलिस प्रशासन को आदेश दिया कि किसी भी दोषी को बख्शा न जाए। उन्होंने कहा कि कॉलेज की सुरक्षा की जिम्मेदारी को भी पुलिस बेहतरीन तरीके से निभाए। मौके पर एसजीपीसी के पूर्व सदस्य सुखविंदर सिंह सिद्धू, कांग्रेस अध्यक्ष दलबीर सिंह सेखों, वजीर सिंह पारस मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी