तहसील बाजार में मिला तीन साल पारसप्रीत सिंह

संवाद सहयोगी तरनतारन तहसील बाजार से वीरवार दोपहर को तीन साल का एक बच्चा लावारिस हालत में मिला। दुकानदारों ने उसे उसका पता पूछा लेकिन वह कुछ बात नहीं पा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Oct 2019 11:42 PM (IST) Updated:Thu, 31 Oct 2019 11:42 PM (IST)
तहसील बाजार में मिला तीन साल पारसप्रीत सिंह
तहसील बाजार में मिला तीन साल पारसप्रीत सिंह

संवाद सहयोगी, तरनतारन : तहसील बाजार से वीरवार दोपहर को तीन साल का एक बच्चा लावारिस हालत में मिला है। बच्चा अपना नाम पारसप्रीत सिंह बताता है, पर अपना गाव या परिवार के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहा। बच्चा मिलने पर बाजार के दुकानदारों ने तुरंत थाना सिटी की पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि बच्चा अपने बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहा है। इसकी जानकारी जिला बाल सुरक्षा कमेटी को दे दी गई है। इस बारे में जिला बाल सुरक्षा कमेटी के चेयरमैन डॉ दिनेश गुप्ता ने बताया कि बच्चे को मेडिकल सेवाएं प्रदान करने के लिए उसे रात सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी