गतका पार्टियों ने बढ़ाई नगर कीर्तन की शोभा

तरनतारन : अमर शहीद बाबा दीप सिंह के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा लकीर साहिब में समागम शुरू हुए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 06:19 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:44 PM (IST)
गतका पार्टियों ने बढ़ाई नगर कीर्तन की शोभा
गतका पार्टियों ने बढ़ाई नगर कीर्तन की शोभा

जागरण संवाददाता, तरनतारन : अमर शहीद बाबा दीप सिंह के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा लकीर साहिब में समागम शुरू हुए। गुरुद्वारा साहिब से पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन आरंभ हुआ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप को सुनहरी पालकी साहिब में सजाया गया। बोहड़ी चौक, तहसील बाजार, चार खंभा चौक से नगर कीर्तन शहर के बाजारों में पहुंचा। रास्ते में संगत ने सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए पालकी साहिब पर फूलों की वर्षा की। गतका पार्टियों ने बढ़ाई नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई। गुरुद्वारा लकीर साहिब कमेटी के अध्यक्ष जसवंत सिंह पड्डा, मैनेजर बख्शीश सिंह ने पांच प्यारों को सम्मानित किया। श्री दरबार साहिब पहुंचने पर नगर कीर्तन का मैनेजर बलविंदर सिंह उबोके, हेड ग्रंथी निर्मल सिंह ने स्वागत किया। नगर कौंसिल के उपाध्यक्ष सु¨रदर सिंह मल्ली, ह¨रदर सिंह नंबरदार, कुलदीप सिंह मल्ली, कुलदीप सिंह, सतनाम सिंह, अर्जन सिंह, केवल सिंह मौजूद थे। बाक्स

आज मनाया जाएगा शहीदी दिहाड़ा

जसवंत सिंह पड्डा ने बताया कि गुरुद्वारा लकीर साहिब में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग 15 नवंबर को पड़ेगा। उपरांत भाई जतिंदरपाल सिंह, भाई रंजीत सिंह, भाई साहिब सिंह शाहबाद मारकंडा के जत्थे के अलावा रागी, ढाडी और कविशरी जत्थे संगत को गुरबाणी से निहाल करेंगे।

chat bot
आपका साथी