शराब माफिया के खिलाफ दर्ज किया जाए हत्या का केस : ब्रह्मपुरा

जहरीली शराब पीने से पंजाब में बड़ा नुकसान हुआ है। इस मामले की सीबीआइ से जांच करवाई जानी चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 12:58 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:11 AM (IST)
शराब माफिया के खिलाफ दर्ज किया जाए हत्या का केस : ब्रह्मपुरा
शराब माफिया के खिलाफ दर्ज किया जाए हत्या का केस : ब्रह्मपुरा

संसू, खडूर साहिब : जहरीली शराब पीने से पंजाब में बड़ा नुकसान हुआ है। इस मामले की सीबीआइ से जांच करवाई जानी चाहिए। यह कहना है अकाली दल टकसाली के नेता व पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा का। ब्रह्मपुरा ने कहा कि शराब माफिया के आगे कैप्टन सरकार बेबस नजर आ रही है। इस मामले में आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह गिल, चेयरमैन सतिंदरपाल सिंह मल्लमोहरी, प्यारा सिंह दुगलवाला, जसपाल सिंह लालपुरा, हरजिंदर सिंह शेखचक्क, कश्मीर सिंह संघा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी