विधायक हरमिंदर सिंह गिल की माता का कनाडा में निधन

। पट्टी हलके से कांग्रेस विधायक हरमिंदर सिंह गिल की माता 80 वर्षीय बलवीर कौर (80) का कनाडा के शहर विन्नीपेग में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रही थीं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Jun 2020 05:41 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jun 2020 05:41 PM (IST)
विधायक हरमिंदर सिंह गिल की माता का कनाडा में निधन
विधायक हरमिंदर सिंह गिल की माता का कनाडा में निधन

जागरण संवाददाता, तरनतारन : पट्टी हलके से कांग्रेस विधायक हरमिंदर सिंह गिल की माता 80 वर्षीय बलवीर कौर (80) का कनाडा के शहर विन्नीपेग में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रही थीं।

पंजाबी सूबे की मांग को लेकर छह माह की कैद काटने वाली बलवीर कौर धार्मिक वृत्ति वाली थीं। वह अपने बड़े बेटे सरबजीत सिंह के पास ही कनाडा में रहती थीं। विधायक गिल अपनी माता के अंतिम दीदार भी नहीं कर पाए। कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण वह कनाडा नहीं जा सके।

बता दें कि 1988 में विधायक गिल के पिता ज्ञानी दलीप सिंह का निधन हुआ था। उस समय भी गिल अपने पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाए थे। क्योंकि वह जोधपुर की जेल में नजरबंद थे।

उधर, मां के निधन पर विधायक गिल के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, सांसद जसबीर सिंह डिंपा, विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री, रमनजीत सिंह सिक्की, सुखपाल सिंह भुल्लर, जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष मंजीत सिंह घसीटपुरा, जिला परिषद चेयरपर्सन हरचरणजीत कौर, मार्केट कमेटी चेयरमैन शुबेग सिंह धुन्न, संदीप अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सिद्धू, अवतार सिंह तनेजा, कश्मीर सिंह सिद्धू आदि नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी