विधायक अग्निहोत्री ने ईसाई भाईचारे को दी क्रिसमस की बधाई

बुधवार को क्रिसमस तरनतारन में उत्साहपूर्वक मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Dec 2019 12:08 AM (IST) Updated:Thu, 26 Dec 2019 12:08 AM (IST)
विधायक अग्निहोत्री ने ईसाई भाईचारे को दी क्रिसमस की बधाई
विधायक अग्निहोत्री ने ईसाई भाईचारे को दी क्रिसमस की बधाई

संवाद सहयोगी, तरनतारन : बुधवार को क्रिसमस तरनतारन में उत्साहपूर्वक मनाया गया। ईसाई भाईचारे के लोगों ने खुलकर खरीददारी करते हुए प्रभु यीशू मसीह के जन्मदिवस पर बधाई दी गई। इस मौके स्थानीय चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया।

पास्टर सेमुयल मंट्टू ने प्रभु यीशू मसीह के जीवन पर रोशनी डालते कहा कि कायनात के भले लिए उन्होंने जो कुर्बानी दी, उसे दुनिया भर में याद किया जा रहा है।

समागम के मौके विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए केक काटने की रस्म अदा की। विधायक डॉ. अग्निहोत्री ने चर्च में मौजूद ईसाई भाईचारे के लोगों को मेरी क्रिसमस कहकर बधाई दी। बदले में डेनियल बी दास द्वारा विधायक डॉ. अग्निहोत्री, संदीप अग्निहोत्री, नगर कौंसिल अध्यक्ष कंवलजीत सिंब साबा, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह ढिल्लों, पार्षद गुरप्रीत गोल्डी, सुखदेव सिंह लौहुका, रंजीत सिंह राणा, राजेश सिंह रिकू, अवतार सिंह तनेजा, मंजीत सिंह ढिल्लों, एनएसयूआइ नेता रितिक अरोड़ा, गुरदीप सिंह पाहवा, मनोज अग्निहोत्री, मंगलदास मुनीम, संदीप कुमार सोनू दोदे और संजीव कुंद्रा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. अलमा लामा, सुशील डेनियल, सिस्टर मरीना, पास्टर सोखा मसीह, बाबू जेमल मंट्टू, निर्मल मट्टू, पास्टर यूसफ भिखीविंड, पास्टर बबन, पास्टर बलन, पास्टर थोमस, पास्टर थोमस पीटर, रजिया, डेनी मसीह ने क्रिसमस की प्रभु यीशू मसीह के भक्तों को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी