एनीमिया मुक्त भारत बनाने के लिए मिलकर करना होगा प्रयास : भारती

झब्बाल सीएचसी झब्बाल में एसएमओ डॉ. कर्मवीर भारती की अगुआई में एनीमिया मुक्ति भारत बनाने का संकल्प लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 11:24 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 06:26 AM (IST)
एनीमिया मुक्त भारत बनाने के लिए मिलकर करना होगा प्रयास : भारती
एनीमिया मुक्त भारत बनाने के लिए मिलकर करना होगा प्रयास : भारती

संवाद सूत्र, झब्बाल : सीएचसी झब्बाल में एसएमओ डॉ. कर्मवीर भारती की अगुआई में एनीमिया मुक्ति भारत बनाने के लिए वर्कशॉप लगाई गई। इसमें आशा वर्कर, एएनएम के अलावा सेहत कर्मचारी मौजूद थे।

इस वर्कशॉप के दौरान एएमओ डॉ. नरेश कुमार व डॉ. सुखवंत कौर ने एनीमिया मुक्ति भारत संबंधी सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। इस पर कंट्रोल करने के उपाय बताए। इस मौके पर डॉ. कर्मवीर भारती ने कहा कि एनीमिया मुक्ति करने लिए हमको मिलजुल कर प्रयास करना होगा। इस मौके पर ब्लॉक एजुकेटर हरदीप सिंह, फार्मासिस्ट बलविंदर सिंह, एसआइ राम रछपाल धवन, हेल्थ वर्कर अमनदीप सिंह, आशा वर्कर कुलजीत कौर के अलावा सेहत कर्मचारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी