घर में घुसे छह लोगों ने महिला को बनाया बंधक, नकदी-गहने लेकर फरार

। घर में घुसे छह अज्ञात लोगों ने महिला को बंधक बना लिया और घर से 70 हजार की नगदी और 12 तोले सोने के गहने लेकर फरार हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Dec 2019 12:32 AM (IST) Updated:Tue, 03 Dec 2019 12:32 AM (IST)
घर में घुसे छह लोगों ने महिला को बनाया बंधक, नकदी-गहने लेकर फरार
घर में घुसे छह लोगों ने महिला को बनाया बंधक, नकदी-गहने लेकर फरार

संवाद सूत्र, चोहला साहिब : गांव किड़ियां में घर में घुसे छह अज्ञात लोगों ने महिला को बंधक बना लिया और घर से 70 हजार की नगदी और 12 तोले सोने के गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

रविंदरजीत कौर पत्नी गुरमेज सिंह ने बताया कि गत रात छह अज्ञात लोग घर में घुस आए। आरोपित तेजधार हथियार के बल पर उसे कमरे में ले गए और वहां बंधक बना दिया। इसके बाद घर की अलमारी से नकदी और गहने लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी सोनमदीप कौर और एएसआइ सविंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी