लोगों को पेयजल की नहीं आने देंगे कमी: अग्निहोत्री

विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री ने मंगलवार को 20 लाख की लागत से महात्मा गांधी म्यूसिपिल पार्क में लगाए गए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान यह पांचवां ट्यूबवेल बनवाया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 06:02 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 06:02 PM (IST)
लोगों को पेयजल की नहीं आने देंगे कमी: अग्निहोत्री
लोगों को पेयजल की नहीं आने देंगे कमी: अग्निहोत्री

जासं, तरनतारन : विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री ने मंगलवार को 20 लाख की लागत से महात्मा गांधी म्यूसिपिल पार्क में लगाए गए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान यह पांचवां ट्यूबवेल बनवाया है। कुल पांच ट्यूबवेलों पर 1.14 करोड़ की राशि खर्च हो चुकी है। ऐसे और ट्यूबवेल विभिन्न वार्डो में लगाए जाने हैं। शहरी लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए वह प्रयासरत हैं।

विधायक अग्निहोत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की गठबंधन सरकार ने शहर के तीन खराब हुए ट्यूबवेल दस वर्ष के दौरान मरम्मत नहीं करवाए। गर्मी के दिनों में लोगों को पानी की समस्या से परेशान होना पड़ता था। परंतु अब शहर के प्रत्येक वार्ड में पेयजल सुविधा के लिए ट्यूबवेल यकीनी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नगरी के विकास लिए ग्रांट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उद्घाटन के बाद विधायक की ओर से कैंपस आफिस में खुला दरबार लगाकर लोगों की मुश्किलें सुनी गई। बिजली सेवा, माल विभाग, सेहत विभाग, शिक्षा विभाग व पुलिस प्रशासन से संबंधित मुश्किलों के निपटारे के लिए मौके पर आदेश देते हुए उन्होंने कहा कि शहर का विकास करना प्रथम फर्ज है। वहीं लोगों को किसी भी सरकारी महकमे में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके डा. संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह सिद्धू, अवतार सिंह तनेजा, सुरिंदर सिंह मल्ली, परमजीत सिंह मल्ली, गुरदीप सिंह पाहवा, सोनू दोदे, मनोज अग्निहोत्री, रितिक अरोड़ा, मंगल दास मुनीम, ठेकेदार अवातार सिंह, यशपाल शर्मा, अश्वनी कुक्कू, तरसेम शर्मा, शक्ति शर्मा, राजेश सिंह रिंकू, सुरजीत आहूजा, संजीव कुंदरा, शाम सिंह मुरादपुरा, राजेश सिंह रिंकू मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी