हरप्रीत संधू यूथ कांग्रेस फिरोजपुर के इंचार्ज नियुक्त

यूथ कांग्रेस पंजाब के सचिव हरप्रीत सिंह संधू पट्टी को यूथ कांग्रेस फिरोजपुर का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 11:46 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 06:09 AM (IST)
हरप्रीत संधू यूथ कांग्रेस फिरोजपुर के इंचार्ज नियुक्त
हरप्रीत संधू यूथ कांग्रेस फिरोजपुर के इंचार्ज नियुक्त

संवाद सूत्र, पट्टी : कांग्रेस हाईकमान व यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष वरिदर सिंह ढिल्लों ने यूथ कांग्रेस पंजाब के सचिव हरप्रीत सिंह संधू पट्टी को यूथ कांग्रेस फिरोजपुर का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

हरप्रीत सिंह संधू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह, पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बरिदर सिंह ढिल्लों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस के नौजवान कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए प्रदेश में काम करेगी और कांग्रेस सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएगी।

chat bot
आपका साथी