गुरुद्वारा ननकाना साहिब को रवाना नगर कीर्तन का किया स्वागत

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुलतानपुर लोधी से निरोल सेवा संस्था श्री मुक्तसर साहिब द्वारा सजाया गया नगर कीर्तन जोकि करतारपुर साहिब कॉरिडोर से पाकिस्तान पहुंचेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Feb 2020 12:11 AM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2020 12:11 AM (IST)
गुरुद्वारा ननकाना साहिब को रवाना नगर कीर्तन का किया स्वागत
गुरुद्वारा ननकाना साहिब को रवाना नगर कीर्तन का किया स्वागत

संवाद सूत्र, गोइंदवाल साहिब : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुलतानपुर लोधी से निरोल सेवा संस्था श्री मुक्तसर साहिब द्वारा सजाया गया नगर कीर्तन जोकि करतारपुर साहिब कॉरिडोर से पाकिस्तान पहुंचेगा।

नगर कीर्तन गोइंदवाल साहिब पहुंचने पर संगत ने फूलों की वर्षा करके स्वागत किया। गुरुद्वारा श्री बाउली साहिब साहिब के मैनेजर गुरप्रीत सिंह रोडे, हैड ग्रंथी भाई कुलवंत सिंह व प्रबंधकों ने नगर कीर्तन की अगुआई करने वाले पांच प्यारों, ग्रंथी सिंहों व नगर कीर्तन के प्रंबधकों को सम्मानित किया। इस मौके श्री मुक्तसर साहिब की निरोल सेवा संस्था के अध्यक्ष डॉ. जगदीप सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन का मुख्य उद्देश्य श्री गुरु नानक देव जी के उपदेश व जीवनी से प्रत्येक मानव जाति को अवगत करवाना है। नगर कीर्तन की समाप्ति सात मार्च को श्री करतारपुर साहिब (पाकिस्तान) में होगी। मैनेजर गुरप्रीत सिंह रोडे ने कहा कि निरोल सेवा संस्था द्वारा किया गया यह प्रयास प्रशंसनीय है।

chat bot
आपका साथी