सीमावर्ती लोगों की सरकार ने नहीं ली सुध : वल्टोहा

विधानसभा हलका खेमकरण के आसपास पड़ते विभिन्न गांवों के लोगों के साथ केंद्र व राज्य सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 06:28 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 06:10 AM (IST)
सीमावर्ती लोगों की सरकार ने नहीं ली सुध : वल्टोहा
सीमावर्ती लोगों की सरकार ने नहीं ली सुध : वल्टोहा

संवाद सूत्र, भिखीविंड : विधानसभा हलका खेमकरण के आसपास पड़ते विभिन्न गांवों के लोगों के साथ केंद्र व राज्य सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। यह कहना है पंजाब एकता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुखबीर सिंह वल्टोहा व महा सचिव कर्मजीत सिंह दयोल की।

उन्होंने कहा कि सरहद पर बसते लोगों ने हर जंग दौरान भारतीय फौज का पूर्ण रूप से साथ दिया, लेकिन समय की सरकारों ने सरहद पर बसते लोगों की कभी सुध नहीं ली। विधानसभा के चुनाव दौरान कांग्रेस सरकार ने बार्डर केडर बनाने के साथ-साथ बहुत सारे वादे लोगों से किए थे। लेकिन तीन वर्ष के बाद भी सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। इस मौके पर अर्शदीप सिंह नारली, बलजीत सिंह भंडाल, बलजीत सिंह सुरसिंह, गुरबिंदर सिंह भुच्चर, निरलेप सिंह गिल काजीचक्क, गुरनिशान सिंह, हरतेज सिंह काजीचक्क, अमरजीत सिंह कच्चा-पक्का, जसवंत सिंह कंबोके, सकत्तर सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी