तरनतारन में मां-बाप को बंधक बनाकर युवती से चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

चार युवक अचानक एक घर में घुसे। युवकों ने लड़की के माता-पिता को डरा धमकाकर बंधक बना लिया और इसके बाद लड़की के साथ चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 08:19 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 08:49 PM (IST)
तरनतारन में मां-बाप को बंधक बनाकर युवती से चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
तरनतारन में मां-बाप को बंधक बनाकर युवती से चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

तरनतारन [धर्मवीर सिंह मलहार]। चार युवक अचानक यहां एक घर में घुसे। घर में लड़की व उसके माता-पिता मौजूद थे। युवकों ने लड़की के माता-पिता को डरा धमकाकर बंधक बना लिया और इसके बाद लड़की के साथ चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना दो अक्टूबर की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि विवेक कुमार, राज कुमार, रंजीत सिंह और परमिंदर सिंह पुत्र तरलोचन सिंह दो अक्टूबर की शाम उनके घर दाखिल हो गए। आरोपितों ने उसे व उसकी पत्नी को धमकाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उनकी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की की हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि जांच के बाद थाना पट्टी में चारों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। उधर, शुक्रवार को पीड़िता को पुलिस ने स्थानीय अदालत में पेश करके उसके बयान दर्ज करवा दिए गए।

युवती को नशीली गोलियां खिलाकर करते रहे दुष्कर्म, छह खिलाफ मामला दर्ज

वहीं, गांव शाहबाजपुर निवासी मानसिक तौर पर बीमार युवती के साथ छह आरोपितों द्वारा चार माह तक दुष्कर्म किया गया। उक्त आरोपित युवती को नशे वाली गोलियां देकर दुष्कर्म करते पाए गए। इस बाबत पुलिस ने थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया।

विधवा महिला ने बताया कि उसकी बालिग लड़की मानसिक तौर पर बीमार है। तीन दिसंबर 2018 से लेकर नौ अप्रैल 2019 तक गुरसेवक सिंह, बूटा सिंह, मंदीप सिंह निवासी शाहबाजपुर, अकाश सिंह, साजन सिंह, लवप्रीत सिंह निवासी खब्बे राजपूतां द्वारा लड़की को नशीली गोलियां देकर उसके साथ दुष्कर्म किया जाता रहा।

लड़की को आरोपित अपने मोबाइलों से अश्लील वीडियो भी दिखाते रहे। एसपी गौरव तूरा द्वारा मामले की जांच की गई। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपितों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच एएसआइ मनप्रीत सिंह को सौंपी गई है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी