कुत्ता चोरी करने का उलाहना देने पर मारी गोली

गांव दुगलवाला निवासी किसान गुरचेत सिंह के घर में दाखिल होकर कुछ लोगों ने पिस्टल से गोलियां चलाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 12:04 AM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 12:04 AM (IST)
कुत्ता चोरी करने का उलाहना देने पर मारी गोली
कुत्ता चोरी करने का उलाहना देने पर मारी गोली

संवाद सूत्र, खडूर साहिब : गांव दुगलवाला निवासी किसान गुरचेत सिंह के घर में दाखिल होकर कुछ लोगों ने पिस्टल से गोलियां चलाई। गोलियां लगने से गुरचेत सिंह और उसका नौकर गुरवेल सिंह घायल हो गए। उनको सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

थाना सदर के गांव दुगलवाला निवासी गुरचेत सिंह पुत्र वीर सिंह ने बताया कि वह अपने फार्म पर कुत्तों का कारोबार करता है। गत दिनों कुछ लोग उसके फार्म पर आए और कुत्ता चोरी करके ले गए। इसको लेकर गुरचेत सिंह ने उलाहना दी।

वहीं उक्त लोग वीरवार को हथियारों से लैस होकर आए और कुत्ता वापस करने बाबत कहने लगे। इस बीच कहा सुनी हो गई। आरोपितों ने पिस्टलों से गोलियां चलाकर गुरचेत सिंह को घायल कर दिया। जमीन पर गिरे गुरचेत सिंह पर दातर भी मारे गए। शोर सुनकर उसका चाचा कश्मीर सिंह और नौकर गुरवेल सिंह वहां पहुंचे। आरोपितों ने गुरवेल सिंह को भी घायल कर दिया। थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि दोनों घायल सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। उन्होंने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी