कृषि ऑर्डिनेंस के खिलाफ कल मनाएंगे काला दिवस : चोताला

। किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा 11 जिलों पर आधारित सूबा कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक गांव बंडाला में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 06:18 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:11 AM (IST)
कृषि ऑर्डिनेंस के खिलाफ कल मनाएंगे काला दिवस : चोताला
कृषि ऑर्डिनेंस के खिलाफ कल मनाएंगे काला दिवस : चोताला

संवाद सहयोगी, जंडियाला गुरु : किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा 11 जिलों पर आधारित सूबा कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक गांव बंडाला में हुई।

अपने संबोधन में प्रदेश उपाध्यक्ष सविंदर सिंह चोताला ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा कृषि का क्षेत्र कारपोरेट घरानों को सौंपने के लिए कोरोना महामारी के दौरान जो तीन ऑर्डिनेंस लाए गए हैं, वे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि बिजली संशोधन एक्ट 2020, कृषि अॅार्डिनेंस के खिलाफ देश भर में 15 अगस्त को काला दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग, वकील, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करके लोकतंत्र से खिलवाड़ किया जा रहा है।

महासचिव सरवन सिंह पंधेर, जसबीर सिंह पिद्दी, सुखविंदर सिंह सभरा, गुरबचन सिंह चब्बा, हरप्रीत सिंह सिध्वां ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सात सितंबर को राज्य भर में गिरफ्तारियां दी जाएंगी।

chat bot
आपका साथी