27 को ट्रैक्टर मार्च निकालकर घेरी जाएगी कैरों की कोठी

किसान जत्थेबंदियों द्वारा 27 जुलाई को पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों की कोठी के घेराव लिए ट्रैक्टर मार्च किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jul 2020 05:30 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jul 2020 05:30 PM (IST)
27 को ट्रैक्टर मार्च निकालकर घेरी जाएगी कैरों की कोठी
27 को ट्रैक्टर मार्च निकालकर घेरी जाएगी कैरों की कोठी

संवाद सूत्र, झब्बाल : किसान जत्थेबंदियों द्वारा 27 जुलाई को पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों की कोठी के घेराव लिए ट्रैक्टर मार्च किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम की तैयारी लिए गांव दोदे, सराय अमानत खां, भूसे, लहिया में किसान जत्थेबंदियों की बैठक हुई। जमहूरी किसान सभा के जिला महा सचिव जसपाल सिंह ढिल्लों, निर्माण मजदूर यूनियन के बलदेव सिंह पंडोरी ने कहा कि ट्रैक्टर मार्च करके किसानों द्वारा आदेश प्रताप सिंह कैरों की कोठी का घेराव किया जा रहा है। इस घेराव को सफल बनाने लिए किसानों द्वारा लगातार बैठकें की जा रही है। इस मौके सविंदर सिंह बराड़, लक्खा सिंह मन्नण, बलजीत सिंह सरां, गुरविंदर सिंह दोदे, फतेह सिंह लहिया, हरदीप सिंह दोदे, भोला सिंह लहिया, बगीचा सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी