नया मकान खरीद पेंट करवा रही महिला को अज्ञात लोगों ने काटा

जागरण संवाददाता, तरनतारन : बाठ रोड कालोनी में नया मकान खरीद दीवारों को पेंट करवा रही महिला ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Oct 2017 10:18 PM (IST) Updated:Sat, 07 Oct 2017 10:18 PM (IST)
नया मकान खरीद पेंट करवा रही महिला को अज्ञात लोगों ने काटा
नया मकान खरीद पेंट करवा रही महिला को अज्ञात लोगों ने काटा

जागरण संवाददाता, तरनतारन : बाठ रोड कालोनी में नया मकान खरीद दीवारों को पेंट करवा रही महिला हरजिंदर कौर की अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। मौके पर पहुंची मृतका की बेटी ने अज्ञात लोगों खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

अमृतसर जिले के थाना भिंडी सैदा के गांव पंजू कलाल निवासी अमनप्रीत कौर पत्नी मेजर सिंह की मां हरजिंदर कौर प्रीत नगर जंडियाला रोड तरनतारन पर किराये के मकान पर रहती थी। हरजिंदर कौर ने एक माह पूर्व बाठ रोड कालोनी में नया मकान खरीदा था। हरजिंदर कौर शिफ्ट होने से पहले घर की दीवारों को पेंट करवा रही थी। अमनप्रीत कौर ने अपनी मां हाल चाल जानने के लिए उनके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अमनप्रीत कौर अपने पति मेजर सिंह, ससुर वसण सिंह समेत अपनी मां का हाल जानने के लिए प्रीत नगर पहुंची। वहां पर कमरा बंद था। कमरे के पास रसोई की चाबी लटकी थी। अमनप्रीत कौर चाबी लेकर जब नए मकान का ताला खोल अंदर पहुंची तो वहां हरजिंदर कौर का बाथरूम में लहू लुहान शव पड़ा था। शरीर पर तेजधार हथियारों के घाव थे। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी तरनतारन के प्रभारी इंस्पेक्टर हरित शर्मा मौके पर पहुंचे। शनिवार को मृतका हरजिंदर कौर का का सिविल अस्पताल तरनतारन से पोस्टमार्टम करवा परिवार को सौंप दिया। एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि अमनप्रीत कौर के बयानों पर अज्ञात लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नए घर में पेंट करने वाले कर्मियों को भी पूछताछ लिए शामिल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी