विशाल कॉलोनी में घर के ताले तोड़ चोरी

विशाल कॉलोनी में बंद पड़ी कोठी को चोरों ने निशाना बनाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 04:27 PM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2019 04:27 PM (IST)
विशाल कॉलोनी में घर के ताले तोड़ चोरी
विशाल कॉलोनी में घर के ताले तोड़ चोरी

संस, पट्टी : विशाल कॉलोनी में बंद पड़ी कोठी को चोरों ने निशाना बनाया। कोठी से बैटरी, इनवेटर, गैस सिलेंडर व अन्य सामान पर हाथ साफ किया गया है। गुरविंदर सिंह राणा ने बताया कि उसके रिश्तेदार जगबीर सिंह की विशाल कॉलोनी में कोठी है। जगबीर सिंह का परिवार कनाडा में रहता है। बुधवार रात अज्ञात लोगों ने कोठी के ताले तोड़कर उक्त सामान चोरी कर लिया। एएसआइ अंग्रेज सिंह ने मौके पर जाकर मामला दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी