मारपीट के आरोप में 12 लोगों पर केस

। गांव जहांगीर के रहने वाले राजविंदर सिंह ने गांव के 12 लोगों के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज करवाया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Dec 2019 12:34 AM (IST) Updated:Tue, 03 Dec 2019 12:34 AM (IST)
मारपीट के आरोप में 12 लोगों पर केस
मारपीट के आरोप में 12 लोगों पर केस

संवाद सूत्र, गोइंदवाल साहिब : गांव जहांगीर के रहने वाले राजविंदर सिंह ने गांव के 12 लोगों के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज करवाया है। इस मारपीट में दो लोग घायल हुए थे।

राजविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने साथी गुरदेव सिंह के साथ बस अड्डे से घर को जा रहे थे। रास्ते में जगतार सिंह, उसकी पत्नी सोमा और राज कौर के अलावा सरबजीत सिंह काका, प्रेम सिंह व छह अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौच किया। इस दौरान प्रेम सिंह ने तलवार और सरबजीत सिंह ने लाठी के साथ हमला कर उन्हें व उनके साथी को घायल कर दिया। दोनों को खडूर साहिब के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी