पैसे और ताकत के बल पर लोकतंत्र का हनन करने लगे है भाजपाई : सोनू

ब्लॉक काग्रेस प्रधान सोनू दोदे ने कहा कि देश मंदी के दौर में है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Nov 2019 05:51 PM (IST) Updated:Tue, 26 Nov 2019 05:51 PM (IST)
पैसे और ताकत के बल पर लोकतंत्र का हनन करने लगे है भाजपाई : सोनू
पैसे और ताकत के बल पर लोकतंत्र का हनन करने लगे है भाजपाई : सोनू

संस, तरनतारन : ब्लॉक काग्रेस प्रधान सोनू दोदे ने कहा कि देश मंदी के दौर में है और पीएम मोदी अपने विदेशी दौरों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। मंदी से उभारने और युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार के पास कोई प्लान नहीं है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर फेल मोदी सरकार के दौर में प्याज समेत जरूरत की चीजें पहुंच से बाहर हो गई हैं। दोदे ने कहा कि महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या का जवाब देश की जनता भाजपा को देगी। भाजपा नेता केवल पैसे और ताकत के बल पर लोकतंत्र का हनन करने में लगे हुए हैं।

इस मौके पर परमजीत सिंह मल्ली, संजीव कुंद्रा, मनोज अग्निहोत्री, सुखदेव सिंह, अमरिंदर सिंह अप्पू, नीरज शर्मा, सकत्तर सिंह, डॉ. सुखविंदर सिंह, हीरा सिंह, हरविंदर सिंह, दिलबाग सिंह, चन्नण सिंह, हरजीत सिंह हीरा, अश्विनी कुमार कुक्कू, अवनजीत बेदी, साहिब सिंह मल्ली, रितिक अरोड़ा व सरपंच गुरजीत सिंह आदि लउपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी