पाक जा रहा पानी रोककर अन्य राज्यों को दिया जाए: बासरके

केंद्र सरकार समक्ष कांग्रेस सरकार की सपष्ट तस्वीर पेश करके प्रशंसनीय कार्य किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Aug 2020 10:52 PM (IST) Updated:Sun, 23 Aug 2020 06:17 AM (IST)
पाक जा रहा पानी रोककर अन्य राज्यों को दिया जाए: बासरके
पाक जा रहा पानी रोककर अन्य राज्यों को दिया जाए: बासरके

संवाद सूत्र, भिखीविंड: एसवाइएल पंजाब-हरियाणा पानी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने पंजाब के पानी पर हक जताते हुए केंद्र सरकार समक्ष कांग्रेस सरकार की सपष्ट तस्वीर पेश करके प्रशंसनीय कार्य किया है। यह कहना है कांग्रेस नेता इंद्रजीत सिंह बासरके व सरवन सिंह धुन्न का।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से केंद्र सरकार पंजाब का पानी हरियाणा को देती आई है, लेकिन पंजाब के पानी की असली तस्वीर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने पेश की है। उन्होंने बता दिया है कि समय के मुताबिक पंजाब के पास पानी अपने योग्य भी नहीं है। अब केंद्र सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान की ओर जा रहे पानी को रोका जाए और पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों को दिया जाए। यहां गुलशन भिखीविंड, हरविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह काले, हीरा सिंह राजोके, जसविंदर सिंह चुंघ, गुरसाहिब सिंह भुल्लर, कारज सिंह डलीरी, रेशम सिंह नारली मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी