सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन की मांग, गिरफ्तार युवाओं को रिहा करे सरकार

सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन ने कहा कि केंद्र सरकार देश हित में फैसला लेते हुए कृषि सुधार कानूनों को वापस ले। इसके अलावा दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए युवाओं को रिहा किया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 12:00 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 12:00 PM (IST)
सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन की मांग, गिरफ्तार युवाओं को रिहा करे सरकार
सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन की मांग, गिरफ्तार युवाओं को रिहा करे सरकार

संस, तरनतारन : सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) की बैठक हीरा सिंह कंडियावाला, कुलवंत सिंह गोहलवड़, मनप्रीत सिंह कोटली, अंग्रेज सिंह रटौल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला महासचिव कुलवंत सिंह गोहलवड़, पेंशनर यूनियन जिला अध्यक्ष जसविंदर सिंह माणोचाहल, कुल हिद किसान सभा के नेता नरिदर सिंह बघियाड़ी, भारत निर्माण मिस्तरी मजदूर यूनियन के बलदेव सिंह गोहलवड़, कुल हिद खेत मजदूर यूनियन के लक्ष्मण दास पट्टी ने कहा कि केंद्र सरकार देश हित में फैसला लेते हुए कृषि सुधार कानूनों को वापस ले। इसके अलावा दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए युवाओं को रिहा किया जाए। इस मौके भोला सिंह, गुरनाम सिंह, वरियाम सिंह, संतोख सिंह, निंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह रटौल, दिलबाग सिंह दोबुर्जी मौजूद थे। कमेटी करेगी युवाओं की सहायता

इसके अलावा सरबत खालसा की ओर से नियुक्त किए गए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार जगातर सिंह हवारा की कमेटी जेलों में बंद किसानों व युवाओं की रिहाई के लिए मदद करेगी। यह कमेटी कानूनी सहायता प्रदान करवाएगी। कमेटी के प्रवक्ता प्रो. बलजिदर सिंह ने आरोप लगाया है कि तिहाड़ जेल नंबर एक में बंद सिख कैदियों से जेल के अधिकारियों की ओर से मारपीट की गई है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। संगठन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल से मांग की है कि आरोपित जेल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कमेटी के पदाधिकारी एडवोकेट अमर सिंह चाहल, गुरचरण सिंह, एडवोकेट दिलशेर सिंह, जसपाल सिंह और बलबीर सिंह हिसार ने कहा कि संगठन की ओर से प्रभावित कैदियों से मिलकर उनकी हालत का भी जायजा लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी