किसानों की समस्या का हल कैप्टन सरकार निकालेगी : जज

। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा विकास कार्यो के साथ-साथ जनहित में फैसले लिए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Oct 2020 12:17 AM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2020 05:11 AM (IST)
किसानों की समस्या का हल कैप्टन सरकार निकालेगी : जज
किसानों की समस्या का हल कैप्टन सरकार निकालेगी : जज

संसू, खडूर साहिब : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा विकास कार्यो के साथ-साथ जनहित में फैसले लिए जा रहे हैं। केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून का कांग्रेस सरकार डटकर विरोध करेगी।

यह कहना है ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. जज शर्मा कोट का। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कृषि सुधार कानून से किसान, मजदूर व आढ़ती बर्बाद हो जाएंगे। भाजपा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने जिस तरह प्रदेश के पानी को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया, उसी तरह अब पंजाब की किसानी को बचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दौरे से पंजाब के किसानों को बल मिला है।

chat bot
आपका साथी