डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

तरनतारन : डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों व महंगाई के खिलाफ विधायक डॉक्टर धर्मबीर अग्निहोत्री के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सोमवार को शहर के बोहड़ी चौक में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। हलाकि भारत बंद का असर शहर में नहीं दिखा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 08:18 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 08:18 PM (IST)
डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी
डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

जागरण संवाददाता, तरनतारन : डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों व महंगाई के खिलाफ विधायक डॉक्टर धर्मबीर अग्निहोत्री के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सोमवार को शहर के बोहड़ी चौक में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। हलाकि भारत बंद का असर शहर में नहीं दिखा।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि अच्छे दिनों के नाम पर देश के लोगों के साथ भाजपा ने छल किया। चार वर्ष के दौरान महंगाई चरम सीमा पर है। इसे नियंत्रित करने के लिए भाजपा सरकार को हटाना जरूरी है। देश के लोग लोक सभा चुनावों का इंतजार कर रहे हैं। इस मौके पर युवा कांग्रेस लोक सभा हलका खडूर साहिब के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह संधू, गुरमिंदर सिंह रटौल, डॉ. संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह सिद्धू, मनजीत सिंह ढिल्लों, संजीव कुमार सोनू दोदो, रमनीक सिंह खेड़ा, पवन अग्निहोत्री, रितिक अरोड़ा, तरसेम मुरादपुर, तरसेम शर्मा, मंगल दास मुनीम, डॉ. रमन गुप्ता, परमवीर सिंह तरनतारनी, मनोज कुमार ने संबोधन किया।

chat bot
आपका साथी