भूमि विवाद की फायरिंग, एक जख्मी

तरनतारन : भूमि विवाद में एक व्यक्ति ने किसान पर रिवाल्वर से फायर करके घायल कर दिया गया। जबकि आरोपित खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Aug 2018 05:09 PM (IST) Updated:Wed, 08 Aug 2018 05:09 PM (IST)
भूमि विवाद की फायरिंग, एक जख्मी
भूमि विवाद की फायरिंग, एक जख्मी

जागरण संवाददाता, तरनतारन : भूमि विवाद में एक व्यक्ति ने किसान पर रिवाल्वर से फायर करके घायल कर दिया गया। जबकि आरोपित खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गांव लोहिया निवासी अंग्रेज सिंह ने बताया कि गत दिन सुबह 10:45 पर घर के बाहर था कि उसी के गांव के गुरमेज सिंह उर्फ गेजा ने अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर फायर कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। जिसे कस्बा कसेल के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिसे बाद में अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर रैफर कर दिया गया। उसने बताया कि उसके भांजे सोना सिंह का गुरमेज सिंह के साथ जमीन को लेकर झगड़ा चलता है जिसकी रंजिश तहत उसने अज्ञात लोगों से मिलकर हमला किया है। एएसआई गुरवरियाम सिंह ने बताया कि गुरमेज सिंह उर्फ गेजा के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी