बुद्धिजीवी वर्ग के खिलाफ दर्ज किए जा रहे देशद्रोह के केस : पासला

केंद्र सरकार ने चुनाव के दौरान किए वादों को पूरा नहीं किया और प्रदेश सरकार भी जनविरोधी साबित हो रही है। यह दोनों सरकारें जनता का सामना करने से भाग रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 12:00 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 12:00 PM (IST)
बुद्धिजीवी वर्ग के खिलाफ दर्ज किए जा रहे देशद्रोह के केस : पासला
बुद्धिजीवी वर्ग के खिलाफ दर्ज किए जा रहे देशद्रोह के केस : पासला

संवाद सहयोगी, तरनतारन : केंद्र सरकार ने चुनाव के दौरान किए वादों को पूरा नहीं किया और प्रदेश सरकार भी जनविरोधी साबित हो रही है। यह दोनों सरकारें जनता का सामना करने से भाग रही हैं। यह विचार भारतीय इंकलाबी मा‌र्क्सवादी पार्टी (आरएमपीआइ) के राष्ट्रीय सचिव कामरेड मंगत राम पासला ने व्यक्त किए।

गांधी पार्क में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मा‌र्क्सवादी) व भारतीय इंकलाबी मा‌र्क्सवादी पार्टी की साझी कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग के लोगों से उनका हक छीना जा रहा है। हक के लिए लड़ाई लड़ रहा किसान आत्महत्या कर रहा है। मजदूरों के लिए बनाए कानूनों को तोड़ा जा रहा है। देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। संविधान को तोड़कर बुद्धिजीवी, मीडिया व लेखकों खिलाफ देशद्रोह के केस दर्ज किए जा रहे हैं। इस मौके पर रसोई, पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी खिलाफ कामरेड हरभजन सिंह ने आवाज उठाते कहा कि केंद्र सरकार की नीति जनविरोधी साबित हुई है।

इस मौके पर अरसाल सिंह संधू, रजिंदरपाल कौर, दविंदर संधू, प्रिथिपाल सिंह माड़ीमेघा, चमन लाल दराजके, तारा सिंह खैहरा, कर्म सिंह फतेहाबाद, बलदेव सिंह पंडोरी, नरिदर कौर पट्टी, जसबीर सिंह वैरोंवाल, रेशम सिंह मौजूद थे। केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

वहीं संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर अड्डा झब्बाल में किसानों की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करके नारेबाजी की गई। जम्हूरी किसान सभा के नेता जसपाल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पगड़ी संभाल जट्टा मोर्चे को समर्पित यह प्रदर्शन पूरे जिले में चलाए जा रहे हैं। इस मौके पर दविंदर सोहल, हरदीप रसूलपुर, बलदेव भैल, कैप्टन सिंह बघियाड़ी, मलकीत सिंह, अवतार चाहल, भगवंत गंडीविंड, जगतार सिंह, गुरमीत सिंह, स्वर्ण सिंह ताजेचक्क, भिंदर सिंह मन्नण, अरविंद गुप्ता, अकाशदीप सिंह ठट्ठा, मंदीप सिंह भूसे मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी