धान की सीधी बिजाई को लेकर किया किसानों को जागरूक

गांव उधोके के गुरुद्वारा साहिब में कृषि विभाग की ओर से कैंप लगाया गया। इस मौके विभाग के अधिकारी हरजिंदर सिंह गुरदीप सिंह हरमीत सिंह गुरदेव सिंह ने किसानों को धान की सीधी बिजाई व फसलों की वेस्टेज को संभालने बाबत जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 12:22 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 12:22 AM (IST)
धान की सीधी बिजाई को लेकर किया किसानों को जागरूक
धान की सीधी बिजाई को लेकर किया किसानों को जागरूक

संसू, भिखीविंड : गांव उधोके के गुरुद्वारा साहिब में कृषि विभाग की ओर से कैंप लगाया गया। इस मौके विभाग के अधिकारी हरजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, हरमीत सिंह, गुरदेव सिंह ने किसानों को धान की सीधी बिजाई व फसलों की वेस्टेज को संभालने बाबत जानकारी दी। सरपंच धर्मबीर सिंह उधोके ने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि सरकार के आदेशों का पालन करके दूसरों लिए प्रेरणास्त्रोत बने ताकि हमारी फसल की उचित कीमत मिल सके। इस मौके पर पूर्व सरपंच निरवैल सिंह उधोके, बोबी उधोके, सुखदेव सिंह, गुरसेवक सिंह, निर्मल सिंह शाह, इकबाल सिंह कंबोके, अजमेर सिंह सोना मौजूद थे। गेहूं की खरीद 10 अप्रैल से, मंडियों में सफाई अभियान : पंजाब सरकार के आदेशों पर दस अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो रही है। इसके चलते मंडी बोर्ड द्वारा अमृतसर की सबसे बड़ी मंडी भगतांवाला में साफ सफाई के प्रबंध किए जा रहे है। मंडी में विभाग द्वारा पीने के साफ पानी, शौचालय, खाने पीने के समान, बारदाने आदि के लिए प्रबंध किए जा रहे है।

जिला मंडी अफसर परमजीत सिंह ने बताया कि अमृतसर जिले में गेहूं की सरकारी खरीद के सभी प्रबंधक मुकम्मल किए जा चुके है। मंडियों में साफ सफाई के अभियान को चलाया जा रहा है। मंडियों में आने वाले लोगों के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए सख्ती बरती जाएगी। मंडी में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क जरूरी होगा। जिले में अलग-अलग कस्बों और स्थानों पर 57 खरीद केंद्र स्थापित किए गए है। इनमें आठ मुख्य यार्ड, 11 सब यार्ड और 38 खरीद केंद्र बनाए गए है। लोगों को किसी भी तरह की कोई मुश्किल न आए, इसके लिए सभी प्रबंध गंभीरता से किए जा रहे है। वही मंडी में गेहूं लेकर आने वाले किसानों को आढ़तियों की ओर से पर्ची दी गई है। टैक्टर में सिर्फ ड्राईवर और ट्राली में सिर्फ लेबर हो। अन्य को मंडी में आने की इजाजत नहीं होगी।

इस बार मंडियों में सात लाख मीट्रिक टन गेहूं जिलें में आने की संभावना है जबकि जिले में 9.40 लाख मीट्रिक टन गेहूं के उत्पादन की संभावना है। सभी मंडियों की साफ सफाई व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जा रही है।

chat bot
आपका साथी