आढ़तियों, महिलाओं व बच्चों ने जंजीरें बांधकर किया प्रदर्शन

आढ़ती यूनियन के सदस्यों महिलाओं और बच्चों ने ख्रुद को जंजीरों में जकड़कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Dec 2020 11:22 PM (IST) Updated:Tue, 22 Dec 2020 11:22 PM (IST)
आढ़तियों, महिलाओं व बच्चों ने जंजीरें बांधकर किया प्रदर्शन
आढ़तियों, महिलाओं व बच्चों ने जंजीरें बांधकर किया प्रदर्शन

जासं, तरनतारन: किसान आंदोलन के समर्थन में आढ़ती यूनियन के सदस्यों, महिलाओं और बच्चों ने ख्रुद को जंजीरों में जकड़कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

तीन दिन के लिए अनाज मंडी बंद करके केंद्र के खिलाफ लगाए धरने के दौरानयूनियन अध्यक्ष करनैल सिंह देऊ ने कहा कि आंदोलन में हिस्सा लेने वाले आढ़तियों पर इनकम टैक्स से छापे मरवाए जा रहे हैं, जो केंद्र सरकार की घटिया नीति का नतीजा है। केंद्र तीनों कानून शीघ्र वापस ले। इस अवसर पर महासचिव यशपाल शर्मा, गुरमिंदर सिंह रटौल, मेहर सिंह चोताला, सरूप सिंह बाठ, निर्मल सिंह खैहरा, दविंदर सिंह बिट्टू, अवतार शर्मा, विजयपाल चौधरी, सुरिदर कुमार बिट्टू, अनिल कुमार शंभु, अशोक कैरों उपस्थित थे।

उधर, किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की महिला नेत्री हरभजन कौर पिद्दी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मार्ग पर बच्चों और महिलाओं ने खुद को जंजीरों में जकड़कर प्रदर्शन किया और कानून वापस लेने की मांग की। यहां जसबीर कौर, परमजीत कौर, दविंदर कौर आदि मौजूद थे। बसपा ने किसान आंदोलन की सफलता के लिए की अरदास बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से किसान आंदोलन की सफलता के लिए श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास की गई। पार्टी के राज्य अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी के नेतृत्व में बसपा का एक प्रतिनिधिमंडल श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंचे था। जसवीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब की अर्थव्यवस्था को तबाह करना चाहती है। कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहे किसान अवश्य विजय हासिल करेंगे। केंद्र सरकार की और पंजाब सरकार की किसान जनविरोधी नीतियों का प्रचार बसपा गांव-गांव में करेगी।

chat bot
आपका साथी