खेमकरण के विकास पर खर्च किए 350 करोड़ : सिगला

लोक निर्माण मंत्री विजयइंद्र सिगला ने कहा है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुआई में चुनावी वादों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 04:28 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 03:00 AM (IST)
खेमकरण के विकास पर खर्च किए 350 करोड़ : सिगला
खेमकरण के विकास पर खर्च किए 350 करोड़ : सिगला

जागरण संवाददाता, तरनतारन : लोक निर्माण मंत्री विजयइंद्र सिगला ने कहा है कि दो माह के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुआई में राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग को राहत प्रदान करने के साथ-साथ चुनावी वादों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। आने वाले दिनों में पंजाब के विकास लिए ऐसा खाका तैयार किया जाएगा, जिससे ग्रामीण व शहरी वर्ग के लोगों को सड़कों, पुलों के नवीनीकरण के बारे में कोई शिकायत नहीं रहेगी।

विधानसभा हलका खेमकरण में 7.41 करोड़ की लागत से तैयार सड़क का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि खेमकरण से तरनतारन जाने वाले लोगों को अब लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेमकरण हलके के विकास लिए साढ़े चार वर्ष के दौरान राज्य सरकार ने 350 करोड़ की राशि जारी की। इसके जरिए मंडी बोर्ड, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, जल सप्लाई, शिक्षा, बिजली, सेहत विभाग के तहत बड़े स्तर पर विकास हुआ है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री गुरचेत सिंह भुल्लर, विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर ने मंत्री विजयइंद्र सिगला को सम्मानित करते कहा कि खेमकरण हलके में करवाए गए विकास के बलबूते कांग्रेस को मजबूती दिलाई गई है ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाई जा सके। इस मौके पर सुरिदर सिंह आसल, अमृतबीर सिंह बिट्टू, आलम विजय सिंह पत्तू, संतोख सिंह, हरचंद सिंह, महावीर सिंह आसल, गुरविदर सिंह, निर्मल सिंह देयोल, कुलबीर सिंह रत्तोके, गुरबीर सिंह, मंगल सिंह, वरियाम सिंह और निर्मल सिंह बल्ल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी