कृषि विधेयकों के लिए भाजपा, शिअद व कांग्रेस जिम्मेदार : सोहल

। राज्यसभा व लोकसभा से पास हुए कृषि विधेयकों पर राष्ट्रपति के दस्तखत होते ही देश में जो कानून लागू होगा वे पंजाब और किसानी को बर्बाद कर देगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 12:21 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:04 AM (IST)
कृषि विधेयकों के लिए भाजपा, शिअद व कांग्रेस जिम्मेदार : सोहल
कृषि विधेयकों के लिए भाजपा, शिअद व कांग्रेस जिम्मेदार : सोहल

संसू, झब्बाल : राज्यसभा व लोकसभा से पास हुए कृषि विधेयकों पर राष्ट्रपति के दस्तखत होते ही देश में जो कानून लागू होगा, वे पंजाब और किसानी को बर्बाद कर देगा। इन कृषि विधेयकों के लिए देश की भाजपा सरकार अकेली जिम्मेदार नहीं, बल्कि शिअद और कांग्रेस भी है।

यह कहना है आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का। झब्बाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने के मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान मोदी सरकार द्वारा जो विधेयक लाए गए, उस पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने मुहर लगाई थी। जबकि केंद्र में भाईवाल शिअद भी किसानों की तबाही के लिए सहमत था। एक तरफ कैप्टन और दूसरी तरफ बादल द्वारा किसानों के पक्ष में धरने तो दिए जा रहे हैं। परंतु यह दोगली राजनीति है। इस मौके पर लखविंदर सिंह मन्नण, तरसेम सिंह सोहल, चरनजीत सिंह सोढी, गौरव भाटिया, कुलदीप रंधावा, जसवंत सिंह पंजवड़, गुरसाहिब सिंह लहिया, गुरविंदर सिंह, सरबजीत सिंह गंडीविंड, प्रगट सिंह सोहल, मलकीत सिंह ठट्ठी, कुलदीप सिंह झब्बाल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी