आप और कांग्रेस कर रही घटिया सियासत: भरोवाल

आम आदमी पार्टी केवल किसानों को गुमराह कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 04:31 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 04:31 PM (IST)
आप और कांग्रेस कर रही घटिया सियासत: भरोवाल
आप और कांग्रेस कर रही घटिया सियासत: भरोवाल

संसू, खडूर साहिब: शिअद के उपाध्यक्ष रमनदीप सिंह भरोवाल ने कहा कि कृषि सुधार कानून के मामले में शिअद ने केंद्रीय मंत्रिमंडल छोड़ने के साथ भाजपा का पुराना गठबंधन भी तोड़ दिया, जबकि आम आदमी पार्टी केवल किसानों को गुमराह कर रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी राजनीतिक चाल चलते हुए विधानसभा में एक फिक्स मैच खेला है। उन्होंने कहा कि अब आप के सांसद भगवंत मान को चाहिए है कि वह पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को कहें कि दिल्ली की विधानसभा में मोदी सरकार के कृषि सुधार कानून के विरुद्ध प्रस्ताव पारित करें। शिअद हमेशा ही किसानों के हित में फैसले लेता रहा है और आगे भी लेता रहेगा। यहां ज्ञान सिंह शाहबाजपुर, यादविंदर सिंह रूड़ेआसल, दिलबाग सिंह गुलालीपुर, सरपंच रंजी सिंह राणा डियाल, रेशम सिंह संघा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी