प्रकाश पर्व पर 550 परिवारों को बांटे पांच-पांच मरले के प्लाट

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर पट्टी में समागम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 12:46 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 06:27 AM (IST)
प्रकाश पर्व पर 550 परिवारों को बांटे पांच-पांच मरले के प्लाट
प्रकाश पर्व पर 550 परिवारों को बांटे पांच-पांच मरले के प्लाट

संवाद सहयोगी, तरनतारन : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर पट्टी में समागम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी, खडूर साहिब के सांसद जसबीर सिंह डिंपा व हलका विधायक हरमिंदर सिंह गिल द्वारा 550 जरूरतमंद परिवारों को पांच-पांच मरले के प्लाटों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट वितरण किए गए।

सोढी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की अगुवाई वाली सरकार ने हमेशा राज्य के लोगों के हित्त में फैसले लिए हैं। इस पट्टी हलके के किरती लोगों लिए जिनके पास रहने लिए घर नहीं था, उनको हलका विधायक हरमिंदर सिंह गिल की दूरअंदेशी सोच कारण पांच-पांच मरले के प्लाट दिए जा रहे हैं। यह सब कैप्टन अमरिदर सिंह की राज्य के प्रत्येक परिवार को घर देने की योजना तहत हो रहा है। सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों की मांगों को तुरंत पूरा किया जा रहा है। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इस मौके विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने कैबनिट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी, सांसद जसबीर सिंह डिंपा को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

यहां डिप्टी कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल, एसएसपी ध्रुव दहिया, ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन सुखविंदर सिंह सिद्धू, एसडीएम अमित महाजन, तहसीलदार पट्टी सरबजीत सिंह थिंद, एसडीओ रछपाल सिंह बोपाराय, बीडीपीओ पट्टी लखविंदर कौर, तजिंदर कुमार नौशहरा पन्नूआं, निजी सचिव केपी गिल, जगतार सिंह बुर्ज, हरदीप सिंह पट्टी, दलबीर सिंह सेखों, कुलदीप सिंह पनगोटा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुखराज सिंह किरतोवाल, रेशम सिंह बेदी, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष विजयशर्मा,पार्षद कुलविंदर सिंह बब्बा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी