तरनतारन में कोरोना के 148 केस मिले, इनमें 37 महिलाएं और नौ बच्चे

जिले में सेहत विभाग की ओर से लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट मंगलवार को जारी हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Jan 2022 08:32 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jan 2022 11:28 PM (IST)
तरनतारन में कोरोना के 148 केस मिले, इनमें 37 महिलाएं और नौ बच्चे
तरनतारन में कोरोना के 148 केस मिले, इनमें 37 महिलाएं और नौ बच्चे

जासं, तरनतारन : जिले में सेहत विभाग की ओर से लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट मंगलवार को जारी हुई। इसमें कोरोना के 148 नए मामले सामने आए। इनमें 9 बच्चे (आयु 10 से 14 वर्ष), 21 बुजुर्ग (आयु 59 से 71 वर्ष) के अलावा 37 महिलाएं शामिल है। कोरोना के जो नए मामले सामने आए है। उसमें 20 मामले कस्बा सुरसिंह से संबंधित है। आठ मामले खेमकरण, नौ मामले गांव कसेल, सात मामले सरहाली, नौ मामले घरियाला, 13 मामले पट्टी से संबंधित है, जबकि गांव सभरा, कैरों, सरहाली, मीयांविड के अलावा तरनतारन से संबंधित है। सेहत विभाग की ओर से जारी की रिपोर्ट में बताया कि जिले में अब कोरोना के एक्टिव मामले 1238 हो गए है। जबकि 1777 नए सैंपल लिए गए है, जिनकी रिपोर्ट बुधवार को आने की संभावना है। सिविल सर्जन डा. रोहित मेहता ने बताया कि जिले में कोरोना से अब तक 10 हजार, 50 लोग पीड़ित हुए है। इनमें से 8428 लोग ठीक हुए है, जबकि 384 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं अमृतसर में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट ने कोने-कोने में प्रसार कर दिया है। मंगलवार को वहां 453 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि चार मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही नौ डाक्टरों सहित 15 बच्चे भी संक्रमण ग्रस्त पाए गए हैं। संक्रमितों में 324 कम्युनिटी से हैं, जबकि 129 कांटैक्ट से। हालांकि राहत भरी बात यह है कि एक दिन में 612 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। मृतकों में गांव बंडाला निवासी 55 वर्षीय शख्स, ब्यास निवासी 56 वर्षीय महिला, नवांकोट निवासी 65 वर्षीय शख्स व फ्रेंड्स कालोनी निवासी 80 वर्षीय महिला शामिल है। इसके अलावा मंगलवार को यूके से आई फ्लाइट में सवार पांच यात्री कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें जालंधर के दो, होशियारपुर का एक, तरनतारन का एक व कपूरथला का एक यात्री शामिल है। पांचों को होटल क्वारंटाइन किया गया है।

chat bot
आपका साथी