मृतक छात्र के पिता ने मांगा इंसाफ

जागरण संवाददाता, तरनतारन : गांव डियाल राजपूतां निवासी किसान ज्ञान सिंह ने कहा कि वह गरीब किसान है जि

By Edited By: Publish:Thu, 26 May 2016 09:28 PM (IST) Updated:Thu, 26 May 2016 09:28 PM (IST)
मृतक छात्र के पिता ने मांगा इंसाफ

जागरण संवाददाता, तरनतारन : गांव डियाल राजपूतां निवासी किसान ज्ञान सिंह ने कहा कि वह गरीब किसान है जिसके बेटे की हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के अगले दिन भले ही केस दर्ज कर लिया, लेकिन गिरफ्तारी सिर्फ एक व्यक्ति की हुई और बाकी आरोपी सरेआम घूमते रहे। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पत्र लिखकर ज्ञान सिंह ने बताया कि नौ जनवरी को उसके बेटे अवतार सिंह की साजिश तहत गांव कुहाड़का निवासी कारज सिंह, उसके बेटे गुरदेव सिंह, बेटी ने बेरहमी से हत्या की और कारज सिंह की गिरफ्तारी हो गई। लेकिन उसका बेटा और बेटी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। ज्ञान सिंह ने कहा कि कारज सिंह की गिरफ्तारी गांव गोरखा के पूर्व अकाली सरपंच कुलविंदर सिंह गोरखा की मदद से संभव हुई थी। जबकि कारज सिंह की लड़की द्वारा किसान संघर्ष कमेटी के इशारे पर कुलविंदर सिंह गोरखा के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करवाया गया। उसने कहा कि मामले की उच्च स्तर पर जांच करवाई जाए और उनके बेटे के हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए। उसने कहा कि अगर पुलिस ने उसे इंसाफ नहीं दिलाया तो वह आत्महत्या कर लेगा।

एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा के ध्यान में जब मामला लाया गया तो उन्होंने कहा कि अवतार सिंह की हत्या और युवती के साथ दुष्कर्म के दोनों मामलों की जांच जारी है।

chat bot
आपका साथी