विश्व कलयाण गायत्री महायज्ञ 14 से

धूरी संगरूर आर्य समाज धूरी द्वारा 14 नवंबर से आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में विश्व कल्याण गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वैदिक विद्वान महात्मा चेतन्य मुनि, वैदिक विदूषी माता सत्य प्रिया यति व प्रसिद्ध भजनोपदेशक दिनेश पथिक भाग लेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 03:59 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 03:59 PM (IST)
विश्व कलयाण गायत्री महायज्ञ 14 से
विश्व कलयाण गायत्री महायज्ञ 14 से

संवाद सहयोगी, धूरी (संगरूर) : आर्य समाज धूरी द्वारा 14 नवंबर से आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में विश्व कल्याण गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वैदिक विद्वान महात्मा चेतन्य मुनि, वैदिक विदूषी माता सत्य प्रिया यति व प्रसिद्ध भजनोपदेशक दिनेश पथिक भाग लेंगे। इस संबंधी जानकारी देते आर्य समाज के महामंत्री महाश्य सोम प्रकाश आर्य ने बताया कि 18 नवंबर तक चलने वाले इस गायत्री महायज्ञ दौरान 15 नवंबर को आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के महामंत्री प्रेम भारद्वाज व विधायक दलवीर ¨सह गोल्डी मुख्य मेहमान होंगे, जबकि 17 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देव व्रत मुख्य मेहमान होंगे। उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण उपरांत प्रात: साढ़े 10 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 18 नवंबर को प्रात: 8 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक यज्ञ, भजन व पूर्णाहुति का आयोजन होगा। उसके बाद भोग व लंगर वितरित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी