बेरोजगार सांझा मोर्चा पंजाब का वफद भगवंत मान से मिला

बेरोजगार ओवरएज यूनियन व बेरोजगार सांझे मोर्चे पंजाब द्वारा सतनाम की अगुआई में सांसद भगवंत मान से बैठक की गई जिसमें बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर विचार विमर्श किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 05:33 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 05:33 PM (IST)
बेरोजगार सांझा मोर्चा पंजाब का वफद भगवंत मान से मिला
बेरोजगार सांझा मोर्चा पंजाब का वफद भगवंत मान से मिला

संवाद सूत्र, चीमा/शेरपुर (संगरूर) : बेरोजगार ओवरएज यूनियन व बेरोजगार सांझे मोर्चे पंजाब द्वारा सतनाम की अगुआई में सांसद भगवंत मान से बैठक की गई, जिसमें बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने मान को बताया कि पंजाब के लाखों नौजवान लड़के व लड़कियां रोजगार न मिलने के कारण विदेश जा रहे हैं, जो पंजाब के लिए खतरे की घंटी है। समय की सरकारों की घटिया नीतियों के कारण बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। बहुत से नौजवान नौकरी की उम्मीद लिए ओवरएज हो चुके हैं। उन्होंने मांग की कि फिजिकल एजुकेशन व आर्ट एंड क्राफ्ट विषय को प्राइमरी से लागू कर भर्ती की जाए, कच्चे अध्यापकों को पक्का किया जाए। इस दौरान भगवंत मान को ज्ञापन सौंपा। मौके पर गुरसंत सिंह, किशन सिंह, निक्का सिंह आदि मौजूद थे। दूसरी तरफ राज्य के सरकारी स्कूलों में डेढ़ दशक से कम वेतन पर काम करते कच्चे अध्यापकों से आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान ने मुलाकात की। कच्चा अध्यापक यूनियन के राज्य कनवीनर जसवंत सिंह पन्नू, राज्य नेता रणजीत सिंह, मीडिया कोआर्डिनेटर जुझार सिंह ने बताया कि उनका कम वेतन पर आर्थिक शोषण लगातार जारी है। यूनियन ने एलान किया कि यदि आम आदमी पार्टी की सरकार अपने चुनाव मैनिफेस्टों में उनकी मांगें दर्ज करने व सरकार बनने के छह महीने बाद पक्का करने को तैयार है, तो समर्थन दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी