चोर ने छह घरों को बनाया निशाना, हजारों की नकदी चोरी

शहर की पाश कालोनी माता रानी गली में वीरवार रात्रि चोरों ने एक के बाद एक छह घरों को निशाना बनाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:19 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:19 PM (IST)
चोर ने छह घरों को बनाया निशाना, हजारों की नकदी चोरी
चोर ने छह घरों को बनाया निशाना, हजारों की नकदी चोरी

संवाद सूत्र, संगरूर : शहर की पाश कालोनी माता रानी गली में वीरवार रात्रि चोरों ने एक के बाद एक छह घरों को निशाना बनाया। चोर तीन घरों से नकदी चुरा ले गया, जबकि तीन घरों के ताले तोड़ने के बाद चोरी करने में नाकाम रहे। लोगों को सुबह घटना का पता चला तो पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल आरंभ की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जिसमें एक व्यक्ति वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है।

गौर हो कि बुधवार सुबह भी थाना सिटी संगरूर से महज पचास मीटर की दूरी पर मौजूद एक दुकान समेत बाजार में चोरों ने पांच दुकानों को निशाना बनाया था। मुकेश कुमार ने बताया कि माता रानी गली में मौजूद उनके घर पर रात के समय दाखिल हुए अज्ञात व्यक्ति ने संदूक में से आठ हजार की नकदी चोरी करके ले गया। इसके नजदीक ही पुर्णानंद के घर के साथ लगते दफ्तर में से 80 हजार की नकदी, मनदीप शर्मा के घर से 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा भी तीन घरों दाखिल होकर चोरी की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्हें सुबह इस वारदात को पता चला तो पुलिस को सूचना दी। थाना सिटी संगरूर से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल आरंभ कर दी। एसएचओ गुरबीर सिंह ने कहा कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है, जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी