श्री राम कथा के भोग डाले गए

धूरी (संगरूर) श्री इच्छापूर्ण बालाजी धाम में चल रही राम कथा का शुक्रवार को भोग डाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Mar 2020 11:12 PM (IST) Updated:Fri, 06 Mar 2020 11:12 PM (IST)
श्री राम कथा के भोग डाले गए
श्री राम कथा के भोग डाले गए

संवाद सहयोगी, धूरी (संगरूर) :

श्री इच्छापूर्ण बालाजी धाम में चल रही राम कथा का शुक्रवार को भोग डाला गया। व्यास पीठ पर विराजित आचार्य पंकज शर्मा ने रावण वध एवं राज्याभिषेक का प्रसंग भजन से किया। श्री बालाजी निष्काम सेवा समिति ने सभी भक्तों, शहर निवासियों तथा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। किसी भी तरह की भूल के लिए क्षमा प्रार्थना की गई। कथा के बाद सभी भक्तों ने भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। समागम में अकाली दल के उम्मीदवार हरी सिंह नाभा विशेष तौर पर पहुंचे।

इस मौके प्रधान शिव कुमार, अशोक सिगला, तरसेम मित्तल, आशुतोष बांसल, भीम गर्ग, कपिल सिगला, अशोक गोयल, सतीश, रमेश गर्ग, नरेश बांसल, हरगोपाल दास, राकेश गर्ग, रमेश कुमार, भूपिदर बिट्टू, अमित गर्ग, प्रेम कुमार, सुरिदर सिगला, सुरेश बांसल, सुनील कुमार, पंकज, राजू, गगन, शिव, आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी