गुलाड़ी कत्ल कांड में दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

खनौरी (संगरूर) राज्यसभा सदस्य सुखदेव ¨सह ढींडसा के गोद लिए गांव गुलाड़ी में शनिवार रात को पैसे के लेन-देन मामले में आग लगाकर मौत के घाट उतारे गए युवक के कत्ल केस में पुलिस ने दो महिलाओं व तीन पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया है। दो पुरुषों की तलाश के लिए पुलिस अभी छापामारी करने में जुटी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौर हो कि हत्यारों ने शनिवार रात को युवक को अपने घर में पहले जमकर पीटा व फिर उसे पशुओं के कमरे में ले जाकर आग लगाकर ¨जदा जला दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Oct 2018 05:34 PM (IST) Updated:Mon, 08 Oct 2018 06:25 PM (IST)
गुलाड़ी कत्ल कांड में दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार
गुलाड़ी कत्ल कांड में दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

जेएनएन, खनौरी (संगरूर) : राज्यसभा सदस्य सुखदेव ¨सह ढींडसा के गोद लिए गांव गुलाड़ी में शनिवार रात को पैसे के लेन-देन के मामले में आग लगाकर मौत के घाट उतारे गए युवक के कत्ल केस में पुलिस ने दो महिलाओं व तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। दो पुरुषों की तलाश के लिए पुलिस अभी छापामारी करने में जुटी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौर हो कि शनिवार रात को युवक को अपने घर में पहले जमकर पीटा व फिर उसे पशुओं के कमरे में ले जाकर आग लगाकर ¨जदा जला दिया। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ खनौरी लख¨वदर ¨सह ने बताया कि गांव गुलाड़ी में आग लगाकर मौत के घाट उतारे गए मामले में पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मृतक फिरोज खान के पिता जलालूद्दीन ने बयान दिया है कि सत्यावान की पत्नी कांता देवी व लड़की सुमन की कत्ल में शामिल हैं, जिसके चलते सत्यवान, उसकी पत्नी कांता देवी, लड़की सुमन, नरसी राम, रोशन लाल को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। दो व्यक्तियों की तलाश अभी की जा रही है। गौर हो कि मृतक फिरोज खान के पिता जलालूद्दीन ने पुलिस को बताया था कि उसके पुत्र फिरोज खान की गांव के ही सत्यावान से जान-पहचान थी व उन दोनों के बीच पैसे के लेन-देन भी चल रहा था। शनिवार रात्रि वह अपने पुत्र फिरोज खान के साथ बैठा घर पर खाना खा रहा था। इसी दौरान सत्यावान वहां पर आया व उसके पुत्र फिरोज खान को अपने साथ घर पर किसी काम के लिए बुलाकर ले गया। जब देर रात तक फिरोज खान घर वापस नहीं आया तो सभी उसकी तलाश करने में जुट गए, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं मिला। रविवार सुबह सत्यावान के घर पर फिरोज खान की जली हुई लाश मिली। बताया जाता है कि उक्त हत्यारों ने फिरोज खान से पहले जमकर मारपीट की व फिर उसे पशुओं के कमरे में लाकर आग लगा दी। आग लगने से फिरोज खान की शरीर 70 फीसद तक जल गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी