पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने साफ किया कालेज मैदान

संगरूर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल संगरूर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 11:09 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 06:26 AM (IST)
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने साफ किया कालेज मैदान
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने साफ किया कालेज मैदान

जागरण संवाददाता, संगरूर :

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल संगरूर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा यूथ वर्करों द्वारा सरकारी रणबीर कॉलेज के ग्राउंड की सफाई की गई। भाजपा के जिला संगरूर के महासचिव रणदीप सिंह दियोल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को स्वच्छ बनाने के लिए मुहिम चलाई गई है, जिसके तहत भाजपा वर्करों ने उनके जन्मदिन पर खुशी मनाने के लिए सरकारी कॉलेज के ग्राउंड की सफाई कर उसे खेलने लायक बनाया गया। ग्राउंड की हालत काफी खराब थी। जहां पर खिलाड़ियों को खेलने में मुश्किल पेश आ रही थी। उन्होंने कहा कि सभी को अपने लीडरों के जन्मदिन पर मानवता की भलाई के लिए कार्य करने चाहिए। इस मौके पर सीनियर भाजपा नेता सतवंत सिंह पूनिया, जतिदर कालड़ा, प्रो. तनवीर, कैप्टन राम सिंह, एसएल चावला, लक्षमी देवी, युवा मोर्चा मंडल के प्रधान कोमलदीप जोशी, राजवीर सिंह आदि के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा वर्कर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी