मोदी के राज में महिलाओं, मजदूरों व गरीबों पर अत्याचार बढ़ा : राघवन

संगरूर कुल हिद खेत मजदूर यूनियन द्वारा शहर में मार्च दौरान जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के समक्ष धरना लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 11:14 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 11:14 PM (IST)
मोदी के राज में महिलाओं, मजदूरों व गरीबों पर अत्याचार बढ़ा : राघवन
मोदी के राज में महिलाओं, मजदूरों व गरीबों पर अत्याचार बढ़ा : राघवन

संवाद सहयोगी, संगरूर : कुल हिद खेत मजदूर यूनियन ने शहर में मार्च निकाल जिला प्रबंधकीय परिसर के समक्ष रैली कर 30वें डेलीगेट इजलास की शुरूआत की।

कनवेशन यूनियन के महासचिव कामरेड विजय राघवन, संयुक्त सचिव सुनीता चोपड़ा, किसान सभा के उप प्रधान व सीपीएम के राज्य सचिव सुखविदर सिंह, महागुरमेल सिंह, राज्य प्रधान राम सिंह, भूपचंद आदि नेता शामिल हुए। कामरेड विजय राघवन ने कहा कि देश के मजदूर को कम से कम सौ दिन काम देने के लिए चलाए गए मनरेगा की हालत मोदी सरकार ने बिगाड़ दी है, जिसकी वजह से अब मजदूरों को केवल 32 दिन ही काम मिलता है। पब्लिक सेक्टर की संस्थाएं बंद कर रोजगार छीना जा रहा है। कृषि क्षेत्र में बर्बाद होने की कगार पर आ चुका है। किसान खुदकुशी करने को मजबूर हैं। मजदूरों को इलाज, रोजगार व शिक्षा से वंचित रखा जा रहा है। दलितों पर आए दिन हमले हो रहे हैं। कामरेड सुनील चोपड़ा ने कहा कि अगर पंजाब के किसान व मजदूर को बचाना है तो मिलकर संघर्ष करना होगा। मोदी सरकार में महिलाओं, मजदूरों, गरीबों व दलितों पर अत्याचार की बढ़ा है। कामरेड सुखविदर सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों की आवाज को फौज के पैरों तले रौंदा जा रहा है। उन्हें उनके ही घर में कैदी बनाकर रखा गया है। पंजाब सरकार भी लोगों से किए वादों को पूरा नहीं कर रही है। इसलिए सीपीएम मार्च में पंजाब की मांगों को लेकर कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा करेगी।

इस मौके पर मौके पर मेजर सिंह, लाल सिंह, करतार सिंह, गुरमेल कौर, वरिदर कौशिक, इंद्रपाल सिंह, कुलविदर सिंह, हंगी खान के अलावा अन्य जत्थेबंदियों के नेता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी