वेयरहाउस मैनेजर पर चहेतों को अधिक धान भंडारण का आरोप

धूरी राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान सुरेश जिदल ने पंजाब स्टेट वेयर हाउसिग कारपोरेशन धूरी के मैनेजर पर धान के सीजन 2020-21 दौरान सरकारी नियमों की उल्लंघना कर चहेतों के शेलर में अधिक धान भंडार करने के आरोप लगाए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Dec 2020 10:55 PM (IST) Updated:Sat, 12 Dec 2020 10:55 PM (IST)
वेयरहाउस मैनेजर पर चहेतों को अधिक धान भंडारण का आरोप
वेयरहाउस मैनेजर पर चहेतों को अधिक धान भंडारण का आरोप

संवाद सूत्र, धूरी (संगरूर) : धूरी राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान सुरेश जिदल ने पंजाब स्टेट वेयर हाउसिग कारपोरेशन धूरी के मैनेजर पर धान के सीजन 2020-21 दौरान सरकारी नियमों की उल्लंघना कर चहेतों के शेलर में अधिक धान भंडार करने के आरोप लगाए हैं। इसका नुकसान कई शेलर मालिकों को होने का दावा किया। प्रधान सुरेश जिदल ने कहा कि जिस शेलर की वेट शीट का वजन 10 किलो से कम है। उससे 50 किलो व जिसका 50 किलों से कम है उसकी एक क्विंटल वेट शीट बनाने की वेयर हाउस की ओर से अपने मुलाजिमों को हिदायत की गई है, ताकि बाकी का माल कथित तौर पर अवैध तरीके में बेचा जा सके। इसकी आड़ में प्रत्येक शेलर मालिक से रिश्वत की मांग की जाती है। एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने वेयर हाउस के मैनेजर गुरप्रीत सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि वह उसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे। इस मौके एसोसिएशन के नेताओं द्वारा वेयर हाउस के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया। इस मौके विजय कुमार, प्रेस सचिव विनोद गर्ग, जीवन कुमार व प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे। वेयरहाउस के मैनेजर ने नकारे आरोप

वेयर हाउस के मैनेजर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि उस पर लगाए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। सरकार की पालिसी मुताबिक धान बांटा जाता है। यदि फिर भी किसी राइस मिल्ज एसोसिएशन को लगता है कि धान कम या अधिक है तो वह जांच करवाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं और हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं।

chat bot
आपका साथी