जनवरी में जन्मे पेंशनरों को किया सम्मानित

संगरूर स्टेट मिनिस्ट्रियल एंड अलाइड पैंशनरज वेलफेयर एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 06:09 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 06:28 PM (IST)
जनवरी में जन्मे पेंशनरों को किया सम्मानित
जनवरी में जन्मे पेंशनरों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, संगरूर : स्टेट मिनिस्ट्रियल एंड अलाइड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक पैंशनरज भवन में एसोसिएशन के प्रांतीय प्रधान राज कुमार अरोड़ा के नेतृत्व में हुई। बैठक में विभिन्न सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा जिला प्रधान जसवीर सिंह खालसा, सरपरस्त प्रवीन बांसल, चरनजीत सिंह उड़ारी, चेयरमैन रविदर सिंह, वाइस चेयरमैन लाल चंद, सीनियर उपप्रधान करनैल सिंह, मनमोहन सिंह, बलदेव राज मदान, कंवलजीत सिंह, मंगत राज अरोड़ा, ओपी अरोड़ा, तिलक राज शामिल हुए।

एसोसिएशन के महासचिव हरदीप सिंह, महासचिव वेद प्रकाश सचदेवा द्वारा किए मंच संचालन दौरान राज कुमार अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पेंशनरों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इससे पेंशनर्स में रोष पाया जा रहा है। जिला समाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा बुजुर्गों के मनोरंजन व दौड़ के मुकाबलों में अव्वल रहने वाले सीनियर सिटीजन, पेंशनर हरदीप सिंह, तिलक राज सतीजा, गिरधारी लाल, उषा सचदेवा को सम्मानित किया गया। बैठक में जनवरी महीने में जन्में सदस्यों को सम्मानित किया गया। वहीं, नए बने सदस्य राज कुमार बांसल, वरिदर कांसल को बैज लगाकर सम्मानित किया गया।

इस मौके विशेष तौर पर पूर्व एडीसी प्रीतम सिंह जोहल, हेमराज वर्मा, राजिदर सिंह चंगाल, गिरधारी लाल, एनएल लूथरा, मुकेश कुमार, वैद हाकम सिंह, पंडित राज शर्मा, सोहन लाल बांसल, ओपी गोयल, कैलाश ग्रोवर, मग्घर सिंह सोही, विजय कुमार, सीताराम, मेघराज, जगदीश राय सिगला, महिदर सिंह, अशोक डल्ला, जवाहर शर्मा, युधिष्ठिर, ओम प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी