बरसी समागम के दौरान डाले श्री अखंड पाठ साहिब के भोग

संत अतर सिंह जी मस्तुआना साहिब वालों के सेवक संत बचन सिंह की 29वीं बरसी गुरुद्वारा गुरसागर साहिब व सचखंड अंगीठा साहिब मस्तुआना साहिब में मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 03:56 PM (IST) Updated:Sat, 15 Feb 2020 03:56 PM (IST)
बरसी समागम के दौरान डाले श्री अखंड पाठ साहिब के भोग
बरसी समागम के दौरान डाले श्री अखंड पाठ साहिब के भोग

जागरण संवाददाता, संगरूर : संत अतर सिंह जी मस्तुआना साहिब वालों के सेवक संत बचन सिंह की 29वीं बरसी गुरुद्वारा गुरसागर साहिब व सचखंड अंगीठा साहिब मस्तुआना साहिब में मनाई गई। इसमें श्री अखंड पाठ साहिब जी की लड़ी के भोग डाले गए। इसके बाद रागी गुरजंट सिंह, करमजीत सिंह, सुखविदर सिंह द्वारा संगत को गुरुबाणी सुनाकर निहाल किया। अकाल कॉलेज कौंसिल के सचिव जसवंत सिंह खैहरा, गुरद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी सुखदेव सिंह व धर्म प्रचार कमेटी सदस्य भुपिदर सिंह ग्रेवाल द्वारा संत बचन सिंह द्वारा निभाई गई सेवाओं पर प्रकाश डाला। प्रबंधकों ने पहुंचे संत महात्माओं के अलावा संत बचन सिंह जी के भतीजे सतनाम सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चरणजीत सिंह, सुखदेव सिंह, दर्शन सिंह, सरपंच काला सिंह, मनजीत सिंह, सिदर सिंह, अमर सिंह, गुरमेल सिंह, दीदार सिंह, कुलदीप सिंह, सुखविदर सिंह उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी