90 जरूरतमंदों को राशन किया वितरित

विशाल दुर्गा संकीर्तन मंडल व गो गरीब सेवा सोसायटी ने 121वां राशन वितरित करवाया। इसमें गोशाला को खल गुड़ दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 12:29 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:14 AM (IST)
90 जरूरतमंदों को राशन किया वितरित
90 जरूरतमंदों को राशन किया वितरित

जेएनएन, लहरागागा (संगरूर) : विशाल दुर्गा संकीर्तन मंडल व गो गरीब सेवा सोसायटी ने 121वां राशन वितरित करवाया। इसमें गोशाला को खल, गुड़ दिया गया। एसडीएम काला राम कांसल व बांसल ग्रुप सूलरघराट के चेयरमैन शाम लाल बांसल ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। संस्था के संस्थापक यश पेंटर ने बताया कि समागम दौरान जिला संगरूर की 17 गांवों की गोशालाओं को खल, गुड़ व 90 गरीब परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर संजीव बांसल व प्रधान चरणजीत बांसल द्वारा किए कार्य की प्रशंसा की गई। गौरव सिगला विक्की, सुरेश ठेकेदार, रमेश कुमार, जगसीर सिंह, तरसेम सिगला, ओम प्रकाश, राज गोयल, गोरा लाल, सुरेश उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी