बीरकलां ने लिया धान खरीद का जायजा

सुनाम ऊधम ¨सह वाला (संगरूर) कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रा¨जदर ¨सह राजा वीरकलां ने कहा कि कैप्टन सरकार ने जिन्सों की खरीद को लेकर हमेशा संजीदगी दिखाई है और प्रदेश के किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी गई है। इलाके की विभिन्न मंडियों का दौरा करके धान खरीद के प्रबंधों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजा वीरकलां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसान हित में फैसले लिए हैं। कैप्टन अम¨रदर ¨सह ने पंजाब के पानी को बचाने के लिए डेढ दशक पहले एतिहासिक निर्णय लिया था और इस बार किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 05:18 PM (IST) Updated:Tue, 16 Oct 2018 05:18 PM (IST)
बीरकलां ने लिया धान खरीद का जायजा
बीरकलां ने लिया धान खरीद का जायजा

जेएनएन, सुनाम ऊधम ¨सह वाला (संगरूर) : कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रा¨जदर ¨सह राजा बीरकलां ने कहा कि कैप्टन सरकार ने फसलों की खरीद को लेकर हमेशा संजीदगी दिखाई है और प्रदेश के किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी गई है। इलाके की विभिन्न मंडियों का दौरा करके धान खरीद के प्रबंधों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कैप्टन अम¨रदर ¨सह ने पंजाब के पानी को बचाने के लिए डेढ़ दशक पहले ऐतिहासिक निर्णय लिया था। इस बार किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला किया है। कैप्टन सरकार ने विभिन्न चरणों में किसानों का कर्ज माफ करने का बीड़ा उठाया है और कांग्रेस सरकार ने हरेक किसान को राहत देगी। राजा बीरकलां ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल की आड़ में लोगों को लूटा जा रहा है। तेल के दाम बढ़ने का असर पूरे बाजार पर पड़ रहा है। मोदी सरकार, दामों पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है। रोजगार दिलाने में मोदी सरकार विफल रही है। मोदी सरकार तो केवल जुमलेबाजी करने में माहिर है, जबकि इसके सहयोगी दल भी जन विरोधी फैसलों का विरोध नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल सत्ता के लालच के कारण मोदी सरकार के जन विरोधी फैसलों पर सवाल नहीं उठा पा रहा है, लेकिन पंजाब की जनता इसका हिसाब आने वाले लोकसभा चुनाव में अकाली भाजपा से जरूर लेगी।

chat bot
आपका साथी